विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद में साड़ी पर चर्चा का बयान देकर फंसी सुप्रिया

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 11:13 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2016 04:57 PM (IST)

सुप्रिया सुले के संसद को लेकर दिए बयान के बाद चारों तरफ से उनकी तीखी आलोचना हो रही थी । ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई । राकांपा प्रमुख शरद पवार की सांसद पुत्री सुप्रिया सुले ने यह कहकर विवाद की स्थिति पैदा कर दी है कि संसद में जब किसी मुद्दे पर लंबी चर्चा चलती है तो अक्सर वहां पर चटपटी बातों की चर्चा भी छिड़ जाती है। ऐसी ही बातों में साड़ी की चर्चा भी शामिल है। संसद में होने वाली चर्चा को हल्के में लेने वाले सुप्रिया सुले के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया होने से उन्होंने सफाई दी कि उनकी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।

एनसीपी नेता की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

उनके कहने का आशय यह नहीं था-जैसा कि मीडिया दिखाने या बताने की कोशिश कर रहा है। सुले के गुरुवार को नाशिक के फ्रवाशी इंटरनेशनल एकेडमी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिए भाषण पर विवाद पैदा हुआ। कार्यक्रम में सुले ने कहा, जब वह संसद गईं और उन्होंने वक्ताओं को बोलते हुए सुना तो पाया कि पहला भाषण, दूसरा भाषण, तीसरा भाषण तथा चौथे भाषण में समान बातें थीं। इस दौरान सांसद आपस में बातें कर रहे थे। कुछ सांसद बाहर टीवी देख रहे थे। लग रहा था कि वह ऐसा देश के लिए कर रहे हैं, वास्तव में ऐसा नहीं था। अगर मैं चेन्नई के सांसद से बात करूं तो लोग सोचेंगे कि वहां हुई भारी बारिश की चर्चा कर रही हूं।

जबकि मैं उस दौरान सांसद द्वारा पहनी गई साड़ी की चर्चा कर रही होती हूं कि वह कहां से खरीदी है और क्या वह उनके लिए भी ला सकती हैं। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु से सांसद द्रमुक नेता कनीमोझी सुप्रिया सुले की दोस्त हैं। प्रतिक्रिया में शिवसेना नेता नीलम गोरे ने कहा है कि सुप्रिया सुले का बयान गैरजिम्मेदारी भरा है। संसद सत्र के दौरान तमाम काम होते हैं। उस दौरान किसी महिला सांसद द्वारा साड़ी की चर्चा करना और उसे सही बताना दुर्भाग्यपूर्ण है।

जेटली कभी घोटाला नहीं कर सकते: शरद पवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।