विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, भारी गोलीबारी में 7 की मौत

By kishor joshiEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 08:02 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 02:03 PM (IST)

पाकिस्तान ने आज एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी- सांबा सेक्टर में गोलीबारी की है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पाकिस्तान ने एक बार फिर आज सीजफायर का उल्लंघन करते हुए आज जम्मू-कश्मीर के रामगढ़, अरनिया और नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा की गयी इस भारी गोलीबारी में सांबा और राजौरी सेक्टर में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पाक की तरफ से फायरिंग में राजौरी में दो और सांबा सेक्टर में पांच लोगों की मौत हो गई।इसके अलावा दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान की ओर से सुबह साढ़े बजे से सांबा के रामगढ़ व जम्मू के अरनिया की डेढ़ दर्जन के करीब चौकियों व रिहायशी इलाकों को मोर्टार के गोलों व हलके हथियारों से निशाना बनाया जा रहा है।

तस्वीरें: पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

मंगलवार सुबह दिन चढ़ते ही पाकिस्तान ने सांबा जिले के रामगढ़ व जम्मू के अरनिया में 82 एमएम के मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इसमें सांबा जिले के रामगढ़ में 20 वर्षीय युवती राजेन्द्र कौर पुत्री जोरावर सिंह निवासी जेरहड़ा की मौत हो गई। उसके कुछ समय बाद रामगढ़ के रंगूर कैंप में पाकिस्तान की गोलीबारी में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

गोलीबारी में मरने वाले बच्चों की पहचान सात वर्षीय ऋषभ और पांच वर्षीय अभी के रूप में हुई है। गोलीबारी में 28 वर्षीय अंजू देवी की मौत हो गई। रामगढ़ मे पाक गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए जिनमें नजदीक अस्तपाल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। क्षेत्र के चक्क डबराल के भजन लाल, पुत्र भजन लाल गोलाबारी में घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर जम्मू जिले के बिश्नाह के अरनिया में सुबह पाकिस्तान के बम गिरने से 3 लोग घायल हो गए। पिंडी चाढ़कां के इन घायलों की पहचान दर्शना देवी, पत्नी सरदारी लाल, चंचला देवी, पत्नी पवन कुमार व बोध राज पुत्र द्वारका दास के रूप में हुई है।

पढ़ें-पाकिस्तान की गोलाबारी में एक और जवान शहीद, महिला की भी मौत

पाकिस्तान ने दिवाली की रात ग्यारह बजे तक जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की थी, इसके बाद से पाकिस्तानी तोपें शांत थी। चंद घंटे शांत रहने के बाद पाकिस्तान ने मंगलवार सुबह फिर कड़े तेवर दिखाते हुए गोले दागना शुरू कर दिए। सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान की गोलाबारी का कड़ा जवाब दे रहा है। गोलाबारी में चार लोगों की मौत व दर्जन के करीब घायल हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षित स्थानों की तरफ रूख करना शुरु कर दिया है।

आतंकियों से मुठभेड़

वहीं जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा स्थित अजर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकियों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। घेराबंदी में फंसे लश्कर के दो से तीन आतंकी मुठभेड के दौरान बच निकलने में कामयाब रहे हैं। सुरक्षाबलों ने उन्हें जिंदा अथवा मुर्दा पकडने के लिए अजर और उसके साथ सटे इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान छेड दिया है।

पाक लगातार कर रहा संघर्षविराम उल्लंघन

इससे पहले पाकिस्तान ने दीवाली की रात जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आरएसपुरा व कठुआ में भारी गोलाबारी की थी। और सोमवार को फिर पुंछ के बालाकोट सेक्टर में गोले बरसाने शुरू कर दिए। पाक ने भारत की चौकियों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया था इसमें सेना का एक जवान शहीद और एक स्थानीय महिला की मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।