विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम के खिलाफ अब इंजीनियरों ने खोला मोर्चा

By Edited By:
Updated: Fri, 11 Jul 2014 11:04 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड तथा अखिलेश सरकार में सबसे ताकतवर नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ सचिवालय कर्मियों के बाद अब जल निगम के इंजीनियरों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड तथा अखिलेश सरकार में सबसे ताकतवर नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ सचिवालय कर्मियों के बाद अब जल निगम के इंजीनियरों ने मोर्चा खोल दिया है और आंदोलन की चेतावनी दी है। इस निर्णय का उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है।

इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मंत्री आजम खां जल निगम में मनमानी कर रहे हैं। चार-चार मुख्य अभियंता मौजूद होने के बावजूद अधीक्षण अभियंता को अवैध तरीके से प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंप रखी है। सात महीने पहले सम्पन्न विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) का अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश जल निगम अभियंता संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ उपाध्याय ने पत्र में कहा है कि आजम खां जल निगम के अध्यक्ष पद पर रहते हुए निरन्तर ऐसे कार्य कर रहे हैं, जो जनहित के विपरीत हैं। अभियंत्रण व अन्य विभागों में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप ज्येष्ठता का निर्धारण कर मुख्य अभियंता एवं विभागाध्यक्षों के पदों पर नियमित प्रोन्नतियां की गई, लेकिन जल निगम में मुख्य अभियन्ता स्तर-एक एवं प्रबंध निदेशक के पद पर आज तक नियुक्ति नहीं की गई हैं।

आरोप लगाया गया है कि आजम खां ने अपने हितों के लिए कार्यवाहक व्यवस्था को जारी रखा है। इंजीनियरों ने कहा है मंत्री की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाए जाने की स्थिति में वे कामकाज ठप कर अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

इससे पहले भी आजम खां के खिलाफ सचिवालय कर्मियों तथा उनके निजी स्टाफ ने मोर्चा खोला था। कोई भी उनके निजी स्टाफ के रूप में काम करने को तैयार नहीं हो रहा था।

पढ़ें : अखिलेश सरकार भी मायावती के ढर्रे पर