विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ब्रिगेड में शामिल हुए वीके सिंह, मिल सकता है टिकट

By Edited By:
Updated: Sat, 01 Mar 2014 11:46 PM (IST)

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह शनिवार को भाजपा की मोदी ब्रिगेड का हिस्सा बन गए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह शनिवार को भाजपा की मोदी ब्रिगेड का हिस्सा बन गए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ कुछ अन्य पूर्व सैनिकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। संभावना है कि उन्हें पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। इस तरह के कयास उस वक्त से ही लगाए जा रहे थे जब रेवाड़ी की एक रैली में उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का मंच साझा किया था।

यूपीए 2 सरकार के साथ उपजे मतभेदों के चलते वीके सिंह लगातार सुर्खियों में बने रहे। हालांकि इसके बाद जब उन्होंने अन्ना का हाथ थामा और उनके मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अलग पार्टी बनाने के लिए कोसा तो उनके किसी भी सियासी दल में जाने की संभावनाओं पर कुछ विराम जरूर लग गया था।

मोदी के कांग्रेस फ्री इंडिया के जवाब में कांग्रेस विद इंडिया

पूर्व सेनाध्यक्ष का सनसनीखेज बयान, मंत्रियों को पैसा देती है सेना

जनरल के बयान से खलबली, गोगोई बोले, राज का राज ही रहने दें

एलजेपी को दी सात सीटों के पीछे क्या है भाजपा का सच

मोदी के लिए वाराणसी सीट नहीं छोड़ना चाहते हैं मुरली मनोहर जोशी

वीके सिंह हरियाणा के महेंद्रगढ़ भिवानी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। सिंह का गांव महेंद्रगढ़ भिवानी संसदीय क्षेत्र में ही है। इस संसदीय क्षेत्र में पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों से रिटायर कर्मचारियों की संख्या काफी अधिक है। पिछले एक साल के दौरान पूर्व थलसेना अध्यक्ष वीके सिंह भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।