विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किन्हें किस आधार पर मिली मोदी कैबिनेट में जगह, जानिए- दस बड़ी बातें

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2016 02:12 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 05 Jul 2016 05:46 PM (GMT+05:30)

मोदी सरकार में शामिल सभी नए मंत्रियों को अलग-अलग क्षेत्रों से लिया गया है जिनके पास अपने क्षेत्रों से जुड़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल में 19 नए लोगों को शामिल किया। राष्ट्रपति भवन में सभी ने शपथ ग्रहण की। आइए, आपको बताते हैं मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में दस बड़ी बातें।

1. मोदी सरकार में शामिल सभी नए मंत्रियों को विभिन्न क्षेत्रों से लिया गया है जिनके पास अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ा पुराना अनुभव है। उदाहरण के तौर पर पीपी चौधरी पिछले चार दशकों तक सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील रहे हैं और उन्हें कानूनी मामलों की गहरी समझ है। वहीं सुभाष राम राव भामरे कैंसर के मशहूर डॉक्टर हैं। एम जे अकबर लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते रहे हैं और वो पूर्व में संपादक भी रह चुके हैं जिन्हें अंतराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

1. नई प्रतिभाओं और नए आइडिया को मौका देने के लिए कैबिनेट में युवाओं को भी जगह दी है जिनमें अनुप्रिया पटेल और मनसुख मंडाविया का नाम शामिल है।

2. मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में सिर्फ एक नेता की पदोन्नति हुई है और वो हैं पर्यावरण और वन राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। जावड़ेकर के अलावा किसी भी दूसरे मंत्री को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया है।

3. मोदी मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में भी शिवसेना के किसी नेता को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया है। पिछले कुछ समय से भाजपा और शिवसेना के बीच तनाव भी देखा जा रहा है।

4. अनुप्रिया पटेल और रामदास आठवले के अलावा मंत्री बनाए गए सभी नेता भाजपा से हैं।

5. पीएम मोदी ने उन नेताओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है जो पीएम के विकास के लक्ष्य गांव, गरीब और किसान पर ध्यान केंद्रित कर सकें।


6. कैबिनेट में किसे जगह दी जाए इस पर गहन मंथन किया गया और जाति और धर्म को चयन का आधार नहीं बनाया गया।

7. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखा गया जहां ऊंची जाति के वोट हमेशा भाजपा के पक्ष में रहे हैं और ऐसे में दलित वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति बनानी शुरु कर दी है।

8. मंत्रिमंडल में किए गए सभी बदलाव संगठनात्मक सुधार के लिहाज से किए गए हैं और सभी नामों पर गहन चिंतन के बाद स्वीकृति दी गई है।

9. शपथ लेने वाले सभी नए मंत्रियों ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकता की है और अगले सोमवार से उनके संबंधित विभागों में नियुक्ति हो सकती है।

10. मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्री उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक और असम से हैं।

पढ़ें- मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें-किसका बढ़ा कद कौन-कौन हुआ शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।