विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब आधे घंटे के लिए क्रैश हो गया फेसबुक

By Edited By:
Updated: Thu, 19 Jun 2014 07:13 PM (IST)

नई दिल्ली। दुनियाभर में गुरुवार को फेसबुक अचानक क्रैश हो गया। इसके कारण दुनियाभर में इसके 1.2 अरब यूजर्स को दुनिया की सबसे बड़े सोशल नेटवर्किग पोर्टल त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुनियाभर में गुरुवार को फेसबुक अचानक क्रैश हो गया। इसके कारण दुनियाभर में इसके 1.2 अरब यूजर्स को दुनिया की सबसे बड़े सोशल नेटवर्किग पोर्टल तक पहुंचने में दिक्कतों का समाना करना पड़ा। फेसबुक यूज करते हुए यूजर्स का अकाउंट अचानक बंद हो गया और पेज रिफ्रेश करने पर सॉरी का मैसेज दिखाई देने लगा। भारत समेत कई देशों में 30 मिनट तक फेसबुक से सर्वर का यह झटका महसूस किया गया।

एक साल में यह दूसरी बार है कि फेसबुक में इतने लंबे समय तक के लिए दिक्कत आई। फेसबुक के यूजर्स को एक संदेश दिखाई दे रहा था कि हम जल्द से जल्द इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको हुई दिक्कत के लिए हमें खेद है।

इस साल फरवरी में भी अमेरिका में फेसबुक के सर्वर ने काम करना बंद कर दिया था। अगस्त, 2012 में भी इस तरह की समस्या सामने आई थी। यह समस्या सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं बल्कि फेसबुक एंड्रायड एप पर भी देखी गई। ट्विटर पर भी 'हैशटैगफेसबुकडाउन' ट्रेंड बना हुआ था। फेसबुक के दुनियाभर में 1.2 अरब यूजर्स हैं। अकेले भारत में ही दस करोड़ लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं।

पढ़ें: अब अनचाहे विज्ञापन हो सकेंगे फेसबुक से रिमूव

फेसबुक से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का तरीका