यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UNGA में सुषमा ने दिखाई भारत के विकास की राह, ठोकी सरकार की पीठ
यूएनजीए में सुषमा स्वराज ने उन योजनाओं की जानकारी दी जिन्हें मोदी सरकार ने शुरू कर विकास की नई परिभाषा गढ़ने का काम किया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली (स्पेशल डेस्क)। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया को बताया कि भारत सरकार ने किस तरह से विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और बेरोजगार युवाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं शुरु की हैं। उनके संबोधन में जनधन योजना का भी जिक्र था जिसके तहत 30 करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट खोलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। यह अमेरिका की पूरी आबादी के बराबर है। सुषमा ने वो मुद्दे उठाए जिनका पूरी दुनिया से संबंध था उनके पूरे संबोधन में सबसे बड़ी बात यह थी कि इस संबोधन में हर उस मुद्दे का जिक्र था जिसका पूरी दुनिया से ताल्लुक था।
भारत की पहल
उन्होंने कहा कि भारत सरकार कई साहसिक निर्णय लिए हैं और विकास की कई योजनाएं बनाई गई हैं। सुषमा ने इस मंच से अपने संबोधन में कहा कि गरीबी को दूर करने के दो रास्ते होते हैं। एक रास्ता है, आप उनका सहारा बनें और उनका हाथ पकड़कर उन्हें चलायें। दूसरा रास्ता है, आप उन्हें ही इतना सशक्त कर दें कि उन्हें किसी के सहारे की आवश्यकता ही ना पड़े और वो अपना सहारा आप बन जायें। इसके लिए हमनें दूसरा रास्ता चुना है और इसीलिए भारत सरकार गरीबों का सशक्तिकरण करने में जुटी है।
कई योजनाओं की शुरुआत
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने गरीब को शक्तिशाली बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जैसे जन-धन योजना, मुद्रा योजना, उज्जवला योजना, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया। जन-धन योजना, जिसके अन्तर्गत हमने विश्व का सबसे बड़ा आर्थिक समावेश किया है। भारत सरकार ने इसके तहक 30 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवाए हैं। यह अमेरिका की पूरी आबादी के बराबर है। भारत सरकार का लक्ष्य 100% जनसंख्या का आर्थिक समावेश करना है। इसके अलावा मुद्रा योजना के तहत ऋण देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 70 फीसद से अधिक ऋण केवल महिलाओं को दिया गया है। इसके अलवा स्किल इंडिया योजना, स्टार्ट अप इंडिया योजना और स्टैंड अप इंडिया योजना भी शुरू की गई है। उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सुषमा के में उठाए सवालों का जवाब कभी नहीं दे सकेगा पाक
सरकार के ठोस फैसले
उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी जैसे साहसिक फैसले लेकर भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया है। इसके अलावा GST लागू कर सरकार ने एक राष्ट्र, एक कर की कल्पना को साकार किया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना और स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। भारत ने इस वर्ष India-UNDevelopment Partnership Fund की शुरुआत की है।