विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बीमार' पार्टी का इलाज करेंगे 'स्वस्थ' केजरी

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Tue, 17 Mar 2015 07:10 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Mar 2015 07:21 AM (GMT+05:30)

खांसी, शुगर को ठीक करके बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब स्टिंग, ब्लॉग, लेटर बम और अंतर्विरोध से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। खांसी, शुगर को ठीक करके बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब स्टिंग, ब्लॉग, लेटर बम और अंतर्विरोध से जूझ रही पार्टी का उपचार करेंगे। सोमवार शाम करीब सात बजे वह बेंगलुरु के जिंदल नेचर क्योर संस्थान से इलाज कराने के बाद दिल्ली लौटे।

दिल्ली रवाना होने से पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया कि वह पूरी तरह ठीक हैं और घर लौटने के लिए उत्साहित हैं। उनकी गैरमौजूदगी में जिस तरह दिल्ली में पार्टी के भीतर घमासान मचा और सोमवार को पूर्व विधायक राजेश गर्ग को निलंबित कर दिया गया, वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि 'बीमार' आम आदमी पार्टी का इलाज करना केजरीवाल के लिए आसान नहीं होगा। उनके समक्ष बड़ी चुनौती राजेश गर्ग के स्टिंग से अधिक पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव द्वारा कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए खुले पत्र से निपटना तथा पार्टी की छवि को बहाल करना है। मंगलवार को केजरीवाल दिल्ली सचिवालय भी पहुंचेंगे। वह पिछले 10 दिनों से नेचुरोपैथी के जरिए मधुमेह व खांसी का इलाज करा रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी खांसी ठीक हो गई है और शुगर नियंत्रण में है। वह तरोताजा व तंदुरुस्त महसूस कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही भोजन लेना होगा। साथ ही नियमित योगासन व प्राणायाम करना होगा।

गर्ग को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया

केजरीवाल का स्टिंग करने पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग पर गाज गिर गई। आप की अनुशासन समिति ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। गर्ग पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल आरोपों की जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

आप नेता दिलीप पाण्डेय ने कहा कि पार्टी में रहते हुए राजेश गर्ग ने चुनाव के दौरान वरिष्ठ नेता आशुतोष को बंधक बनाने की कोशिश की थी। वह स्वयंसेवकों को भी लगातार भड़काते रहे हैं। गर्ग के स्टिंग में राष्ट्रपति शासन के दौरान केजरीवाल कथित तौर पर सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के छह विधायकों को तोडऩे की बात कर रहे हैं।

पूरी तरह ठीक हुई खांसी

केजरीवाल की खांसी पूरी तरह ठीक हो गई है और मधुमेह भी नियंत्रण में है। केजरीवाल इससे पहले दो फरवरी, 2012 को भी जिंदल नेयरक्योर संस्थान में समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ जा चुके हैं। डॉक्टरों ने केजरीवाल को बताया है कि कौन-कौन सा योगासन व प्राणायाम उनके लिए फायदेमंद रहेगा ताकि मधुमेह को नियंत्रित रखा जा सके। वे इनका नियमित अभ्यास भी कर रहे हैं।

आप की आपसी कलह में ट्विस्ट, केजरी से मिलेंगे प्रशांत

मर्यादित हूं, पार्टी की बातें नहीं की बाहर: योगेंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।