विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपशब्दों पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Wed, 01 Apr 2015 12:21 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में परिवाद दायर किया गया। यह परिवाद सीतामढ़ी रोड के प्रकाश पथ अहियापुर निवासी राजेशचंद्र शर्मा ने दायर किया।

News Article Hero Image

मुजफ्फरपुर [जासं]। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में परिवाद दायर किया गया। यह परिवाद सीतामढ़ी रोड के प्रकाश पथ अहियापुर निवासी राजेशचंद्र शर्मा ने दायर किया।

इसमें आरोप है कि केजरीवाल ने नेताओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। सीजेएम ने परिवाद पर सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई। शिकायत में कहा गया है कि 27 व 28 मार्च को समाचार पत्रों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबंध में खबरें प्रकाशित की गई थी।

इसमें उनके द्वारा अपने दल के नेताओं प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आनंद कुमार व अजीत कुमार झा के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने की बात लिखी थी। कई समाचार चैनलों ने भी इस बाबत खबरें प्रसारित किया था। केजरीवाल के इन शब्दों से ठेस पहुंची है।

पढ़ें : केजरीवाल का स्टिंग : प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव के लिए कहे अपशब्द

पढ़ें : गर्ग का नया खुलासा, विधायकों को फर्जी फोन कराते थे केजरीवाल