विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महामना मामले में केजरी के खिलाफ मुकदमा

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Apr 2014 01:24 AM (IST)

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र के ऊपर आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू का चित्र बनाना आप के संयोजक अरविंद केजरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी, जासं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र के ऊपर आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू का चित्र बनाना आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को भारी पड़ गया है।

गणेशपुरी कॉलोनी निवासी रमेशचंद्र राय ने इसे महामना मालवीय का अपमान बताते हुए पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, शाजिया इल्मी, संजय सिंह और गोपाल राय के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इस प्रकरण में कोर्ट ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। अब इसकी सुनवाई के लिए तारीख पड़ेगी।

पढ़ें : महामना के अपमान पर केजरीवाल के खिलाफ परिवाद