विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में नाले से पांच-पांच सौ के नोट बरामद

By Manish NegiEdited By:
Updated: Mon, 28 Nov 2016 10:33 PM (IST)

नोटों को प्लास्टिक के बैग में लपेट कर तालपुकुर बाजार रिक्शा स्टैंड के समीप एन नाले में फेंका गया था।

News Article Hero Image

बैरकपुर, (जागरण संवाददाता)। पश्चिम बंगाल में टीटागढ़ थाना अंतर्गत तालपुकुर बाजार इलाके में सोमवार सुबह पांच-पांच सौ के नोट पाए गए। इन नोटों को प्लास्टिक के बैग में लपेट कर तालपुकुर बाजार रिक्शा स्टैंड के समीप एन नाले में फेंका गया था। इसकी जानकारी टीटागढ़ थाने को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन नोटों को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि इस बैग में करीब 20 से 25 हजार रुपये के नकली नोट थे। आशंका जताई जा रही है कि नोटबंदी के बाद उत्पन्न स्थिति में कार्रवाई से बचने के लिए किसी ने रात के अंधेरे में इन नोटों को फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आयकर कानून में संशोधन विधेयकः 50 प्रतिशत दो, कालाधन सफेद करो