विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने ली शपथ, 3 पद अब भी खाली

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 06:04 PM (IST)

नए न्यायाधीशों के बाद आने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में इनकी कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई है। जबकि, न्यायाधीशों की कुल 31 पद मंज़ूर है।

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने ली शपथ, 3 पद अब भी खाली
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने ली शपथ, 3 पद अब भी खाली

नई दिल्ली, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को पांच नए जजों ने पद की शपथ ली। इससे शीर्ष अदालत में प्रधान न्यायाधीश समेत जजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, लेकिन अभी भी यहां जजों के तीन पद खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 31 पद स्वीकृत हैं।
प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर ने संजय कृष्ण कौल, नवीन सिन्हा, मोहन एम. शांतानागौदार, दीपक गुप्ता और एस. अब्दुल नजीर को शपथ दिलाई। जस्टिस कौल मद्रास हाई कोर्ट के तथा जस्टिस सिन्हा राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। जबकि जस्टिस शांतानागौदार और जस्टिस गुप्ता क्रमश: केरल और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। जस्टिस नजीर कर्नाटक हाई कोर्ट में जज थे।

इस बीच, मद्रास हाई कोर्ट में जज जस्टिस एचजी रमेश ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाल लिया है। जस्टिस रमेश सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने वाले जस्टिस संजय किशन कौल के बाद हाई कोर्ट में वरिष्ठतम जज हैं।

यह भी पढ़ें: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, याहू कानून का सम्मान नहीं करती हैं: सुप्रीम कोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।