विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी हमले की आशंका चलते उड़नेवाली चीजों पर दिल्ली में रोक

By Sachin BajpaiEdited By:
Updated: Tue, 11 Oct 2016 06:52 AM (IST)

साथ ही पूरी सावधानी बरतते हुए दिल्ली पुलिस ने हवा में उड़ने वाली चीजों पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली,प्रेट्र । आतंकी हमलों के मद्दे नजर दिल्ली पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जताई है। त्योहारों का मौसम चल रहा है और ऐसे में सड़कों और बाजारों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ती रहती है। साथ ही पूरी सावधानी बरतते हुए दिल्ली पुलिस ने हवा में उड़ने वाली चीजों पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत यह निषेधाज्ञा जारी की है। मंगलवार को दशहरे के त्योहार के साथ इसकी शुरुआत होगी और यह रोक 11 नवंबर तक जारी रहेगी।अपने आदेश में कहा गया है, 'निषेधाज्ञा में पैरा ग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर्स, यूएवी, यूएएस, हल्के विमान, रिमोट से चलने वाले विमान, हॉट एयर बलून जैसी चीजों के उड़ने पर रोक लगाई गई है।'