विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवेगौड़ा को हराने वाली पूर्व कांग्रेसी सांसद भाजपा में शामिल

By Edited By:
Updated: Thu, 13 Mar 2014 07:14 AM (IST)

पूर्व कांग्रेसी सांसद तेजस्विनी रमेश भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह 2004 के लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को हराकर चर्चा में आई थीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलूर। पूर्व कांग्रेसी सांसद तेजस्विनी रमेश भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह 2004 के लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को हराकर चर्चा में आई थीं। उनका कहना है कि भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थिर सरकार दे सकती है।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष प्रहलाद जोशी ने रमेश का पार्टी में स्वागत किया। रमेश ने बेंगलूर में संवाददाताओं से कहा, 'भाजपा ने एक योग्य व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। देश एक योग्य और निर्णायक नेतृत्व चाहता है तथा मोदी इसमें फिट बैठते हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग ने पिछले 10 वर्षो में उपलब्ध अवसरों को गंवा दिया है। कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। मैं अब कांग्रेस में समय बर्बाद करना नहीं चाहती हूं।'

एक सवाल के जवाब में रमेश ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट नहीं मांगा था और न ही भाजपा से ऐसा कोई अनुरोध किया है।