विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिजिटल पेमेंट से चमकी लाखों लोगों की किस्मत, मिला 61 करोड़ का इनाम

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 19 Jan 2017 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 09:48 PM (IST)

नीति आयोग ने गुरुवार को कहा कि डिजिटल पेमेंट्स के विजेताओं को 60.90 करोड़ रुपये बतौर इनाम के तौर पर मिले हैं।

डिजिटल पेमेंट से चमकी लाखों लोगों की किस्मत, मिला 61 करोड़ का इनाम
डिजिटल पेमेंट से चमकी लाखों लोगों की किस्मत, मिला 61 करोड़ का इनाम

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए शुरु की गयी सरकार की लकी ड्रॉ योजनाओं से लगभग चार लाख लोगों की किस्मत चमक गयी है। सरकार की लकी ग्राहक योजना के तहत अब तक 3.81 लाख ग्राहकों को इनाम मिल चुका है जबकि डिजिधन व्यापारी योजना के तहत 21,000 व्यापारियों को इनाम मिल चुका है। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा इनाम पाने वाले राज्यों में यूपी शीर्ष पांच प्रदेशों में शामिल है।

नीति आयोग ने गुरुवार को कहा कि डिजिटल पेमेंट्स के विजेताओं को 60.90 करोड़ रुपये बतौर इनाम के तौर पर मिले हैं। अब तक 24 डिजिधन मेला देशभर में आयोजित किए जा चुके हैं। पूरे देश में 100 डिजिधन मेला आयोजित किए जाने हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने डिजिधन व्यापारी योजना और लकी ग्राहक योजना की शुरुआत 25 दिसंबर को की थी। ये योजनाएं 14 अप्रैल 2017 तक चलेंगी।

2016 के शुरू से चल रही थी बड़े नोट बंद करने की बात : उर्जित पटेल

आयोग के अनुसार इन दोनों योजनाओं के तहत सबसे ज्यादा इनाम जिन पांच राज्यों में मिले हैं उनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। वैसे तो इस योजना में सभी आयु वर्गो के लोगों के लोगों ने डिजिटल पेमेंट्स के लिए बढ़ चढ़कर उत्साह दिखाया है लेकिन सबसे ज्यादा विजेता 21 से 30 वर्ष की उम्र के बीच के युवा हैं।

डिजिधन व्यापारी योजना और लकी ग्राहक योजना के तहत रुपे कार्ड, भीम, यूपीआइ, यूएसएसडी और आधार के माध्यम से किए गए ट्रांजैक्शन में से लकी ग्राहक और व्यापारी का ड्रॉ के जरिए चुनाव किया जाता है। यह योजना अंबेडकर जयंती तक चलेगी।

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, RBI को बताया पीएम मोदी की कठपुतली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।