विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव नहीं लड़ेंगी शाजिया

By Abhishake PandeyEdited By:
Updated: Wed, 14 Jan 2015 03:08 PM (IST)

शाजिया इल्मी ने ट्वीट किया है कि वे दिल्ली में कहीं से भी चुनाव लड़ना नहीं चाहती हैं। पहले ऐसा माना जा रहा था कि वे नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य रहीं शाजिया इल्मी अब भारतीय जनता

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाजिया इल्मी ने ट्वीट किया है कि वे दिल्ली में कहीं से भी चुनाव लड़ना नहीं चाहती हैं। पहले ऐसा माना जा रहा था कि वे नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य रहीं शाजिया इल्मी अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही है। सूत्रों ने बताया कि शाजिया गुरुवार को भाजपा में शामिल हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, शाजिया के इस कदम को ज्यादा चौंकाने वाला नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि हालिया समय में उनकी गतिविधियों से लग रहा था कि वे भाजपा के करीब जा रहीं हैं। आप से अलग होने के बाद से शाजिया खुलेआम अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी की आलोचना कर रहीं थीं। यहां तक कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ झाड़ू लगाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की।

गौरतलब है कि इल्मी ने 2013 में विधानसभा चुनाव में आरकेपुरम सीट से चुनाव लड़ा था। वह भाजपा के नेता अनिल शर्मा से 326 मतों से हार गई थीं। उसके बाद उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से चुनाव लड़ा। वहां भी उनको भाजपा नेता वी के सिंह से हार का सामना करना पड़ा।

पढ़े - मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा खाने पासवान के घर पहुंचे पीएम मोदी!