विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस में गांधी परिवार को विशेष स्‍थान देने के एतिहासिक कारण

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 25 Jul 2016 08:23 PM (IST)

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता जयराम रमेश का कहना है कि पार्टी में गांधी परिवार को विशेष स्‍थान दिए जाने के एतिहासिक कारण हैं।

News Article Hero Image

हैदराबाद (पीटीआई)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पार्टी में गांधी परिवार को विशेष स्थान दिए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पार्टी में उभारा नहीं गया। दोनों राजनीतिक प्रक्रियाओं से गुजरे हैं। कांग्रेस में गांधी परिवार की अपरिहार्यता को लेकर रमेश ने कहा कि परिवार के विशेष स्थान के ऐतिहासिक कारण हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार आखिरकार लोगों के प्रति जवाबदेह है। वे राजनीतिक प्रक्रिया के जरिये आते हैं। यह कहना एकदम गलत है कि पार्टी में गांधी परिवार को ऊपर किया गया। रमेश ने 1977 में इंदिरा गांधी की पराजय और 1980 में उनकी वापसी की याद दिलाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कहना गलत है कि कांग्रेस में फैसला लेने की प्रक्रिया बहुत केंद्रीकृत है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विभिन्न सूत्रों से इनपुट लेने के बाद फैसले करती हैं। वह पार्टी अध्यक्ष हैं और उन्हें फैसला लेना होता है। सोनिया और राहुल ने पार्टी और देश की सेवा के सहारे पार्टी और राजनीतिक व्यवस्था में आला स्थान हासिल किया है।