विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में नाबालिग के साथ गैंगरेप

By Edited By:
Updated: Sun, 23 Mar 2014 12:59 PM (IST)

लखनऊ। साप्ताहिक बाजार जा रही दो सगी बहनों को बाइक सवार चार युवकों ने अगवा कर लिया। युवक किशोरियों को दमखोदा गांव ले गए, जहां बड़ी बहन के साथ गैंगरेप कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। साप्ताहिक बाजार जा रही दो सगी बहनों को बाइक सवार चार युवकों ने अगवा कर लिया। युवक किशोरियों को दमखोदा गांव ले गए, जहां बड़ी बहन के साथ गैंगरेप किया गया। युवक छोटी बहन को भी रेप करने के प्रयास में थे, लेकिन ग्रामीणों ने मकान पर धावा बोल आरोपियों में से एक को पकड़ लिया।

पढ़ें: पुलिस ने नहीं लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट

दमखोदा कस्बे में बुधवार व शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में बाजार में खरीदारी करने आते हैं। थाना बहेड़ी क्षेत्र की दो नाबालिग सगी बहनें भी कपड़े खरीदने के लिए दमखोदा जा रही थीं। दमखोदा गन्ना सेंटर के पास बाइक सवार चित्रेश, लोकेश, यशपाल व दिनेश ने तमंचे के बल पर दोनों को अगवा कर लिया। इसके बाद चारों इन बहनों को दमखोदा में लोकेश के घर ले गए। चारों ने पहले पंद्रह वर्षीय बड़ी बहन के साथ रेप किया। इसके बाद बारह वर्षीय छोटी बहन को भी रेप करने का प्रयास करने लगे। इसी बीच दर्जनों लोगों ने लोकेश के घर धावा बोल दिया। चित्रेश, दिनेश व लोकेश भाग निकले, लेकिन भीड़ ने यशपाल को धर दबोचा और देवरनियां थाने ले आए। पुलिस ने बड़ी बहन की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ रेप, अपहरण व रेप के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता गरीब परिवार से है और जरी का काम करती है। आरोपी यशपाल ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़कियां पहले से ही उसे जानती है। शनिवार को मिलने का वादा हुआ था। लोकेश के परिवारवाले घर से बाहर गए हुए थे और इसी का फायदा उठाकर वह इन लड़कियों को घर ले आया था। वहीं, घटना को लेकर भाजपा व सपा नेताओं ने देवरनियां थाने में डेरा डाल दिया। दोनों पक्ष घटना की हकीकत जानना चाहते थे। मुकदमा दर्ज होने और लड़कियों को मेडिकल के लिए बरेली भेजे जाने के बावजूद देर रात तक दोनों पक्ष थाने में जमे रहे।