विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार में बदलेगी सिलिंडर नीति: सरोज पांडेय

By Edited By:
Updated: Thu, 01 May 2014 11:39 PM (IST)

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा है कि मोदी सरकार आने पर सिलिंडर नीति में बदलाव होगा। अटल बिहारी वाजपेयी की राजग सरकार में ज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा है कि मोदी सरकार आने पर सिलिंडर नीति में बदलाव होगा। अटल बिहारी वाजपेयी की राजग सरकार में जिस तरह की नीतियां गैस सिलिंडर को लेकर थीं, मोदी का कार्यकाल आने पर उससे बेहतर नीति अपनाई जाएगी।

यहां मीडिया से बातचीत में सरोज पांडेय ने सप्रंग सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में संख्या के हिसाब से नहीं जरूरत के हिसाब से सिलिंडर का वितरण होना चाहिए। क्योंकि यहां संयुक्त परिवार को तवज्जो दी जाती है।

सरोज पांडेय ने कहा कि सोनिया गांधी के इशारे पर चलने वाली सरकार में महंगाई बढ़ी, सुरक्षा, आरक्षण समेत अन्य महिलाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर सिर्फ छला गया। अब जनता उन्हें जवाब देगी। प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए सरोज पांडेय ने कहा कि पति पर लगे आरोपों को झूठा साबित करने के बजाय वह दूसरों पर कीचड़ उछालने में लगी हैं। केजरीवाल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने सीधे कहा कि केजरीवाल अब जनता के बीच मजाक बनकर रह गए हैं। मीडिया में बने रहने को लेकर असफल कोशिश करके भाजपा को बदनाम कर रहे हैं। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह भी मौजूद थीं।

पढ़ें: दाऊद पर मोदी के बचाव में कांग्रेस भी बोली