विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब दहेज लोभी दूल्हे संग बाराती बने बंधक

By Edited By:
Published: Sat, 30 Nov 2013 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2013 01:10 PM (IST)

आगरा में विवाह के दौरान जयमाल के बाद दूल्हे के ढाई लाख रुपये लेने के बाद ही मंडप में आने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। आगरा में विवाह के दौरान जयमाल के बाद दूल्हे के ढाई लाख रुपये लेने के बाद ही मंडप में आने की बात से दुल्हन का पारा ऐसा चढ़ा कि उसने दहेज लोभी के साथ फेरे लेने से इन्कार कर दिया। वर पक्ष के लालच से गुस्साए कन्या पक्ष ने इसके साथ ही दूल्हे समेत पूरी बरात को बंधक बना लिया। यह सब हुआ तो लालची लड़के वाले छटपटाने लगे। ऐसे में मामला सुलझाने के लिए पंचायत बैठी। करीब बारह घंटे तक बैठक चली। इसके बाद कल सुबह 11 बजे बराती मुक्त हो सके।

आगरा के खंदौली के पैंतखेड़ा निवासी आलू किसान लाल बहादुर की पुत्री बीए की छात्रा प्रीति का विवाह मथुरा के वेस्ट प्रताप नगर निवासी हेमराज के साथ तय हुआ। लाल बहादुर ने बताया कि रिश्ता साढ़े चार लाख कैश पर तय हुआ था, लेकिन कुछ दिनों बाद वर पक्ष ने पहले साढ़े छह, फिर नौ लाख रुपये कैश की मांग रखी। उन्होंने लगुन टीका में दूल्हे को साढ़े छह लाख कैश देकर बाकी रकम बारात लेकर आने पर देने का वादा किया।

गुरुवार रात जयमाल के बाद दूल्हे हेमराज ने मंडप में चलने से इन्कार कर दिया। पिता ने बाकी ढाई लाख रुपये देने के बाद ही मंडप में घुसने की बात कही। उधर, दुल्हन प्रीती को दहेज लोभी ससुराल वालों की हरकत का पता चला तो उसने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। उसका कहना था कि वह लोभी दूल्हे संग किसी कीमत पर शादी नहीं करेगी। प्रीती का साहस देख गांव वाले भी उसके संग खड़े हो गए। उन्होंने बरातियों को मैरिज होम में बंधक बना लिया। विरोध करने पर कई बरातियों की पिटाई की।

पढ़ें: बरेली में दहेज हत्या, हंगामा

रात तीन बजे पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिग कराई। जिसके चलते माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले कई लोग वहां से खिसक लिए। बारह घंटे तक चली पंचायत के दौरान पुलिस भी मैरिज होम पर डटी रही। पुलिस ने बताया कि पहले दूल्हे ने दहेज मांगा बाद में दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। हंगामा होने के बाद गांव में दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई लेकिन दुल्हन पक्ष किसी भी हाल में शादी को राजी नहीं हुआ।

पंचायत में हुआ फैसला

लड़की के पिता का कहना था कि उनके 14 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। दूल्हे पक्ष के यह रकम देने की हामी भरने के बाद पंचायत समाप्त हुई। लड़के पक्ष ने आठ लाख रुपये कैश वापस लौटाया बाकी रकम दो दिन में देने का वादा किया, जिसके बाद ही दूल्हा और बराती मुक्त हो सके।

कोई रकम नहीं मांगी

दूल्हे हेमराज और उसके पिता का कहना था कि उन्होंने कोई रकम की मांग नहीं की है। उनके नाम से किसी और ने लड़की पक्ष को शादी से एक दिन पहले फोन किया था। बरात मैरिज होम पहुंचने पर बिचौलिया दूल्हे को उतारना चाहता था। उसके नशे में होने के कारण दूल्हे ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया था। जिसे इस रूप में तूल दिया गया।

पढ़ें: दहेज के लिए शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन को ठुकराया

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।