विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में मॉल के बेसमेंट में लड़की के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

By Sumit KumarEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2015 12:19 AM (IST)

राजधानी दिल्‍ली के बदरपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की ने अपने ब्‍वायफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि लड़का उसे नोएडा सेक्‍टर - 18 के एक मॉल के बेसमेंट में ले गया और उसका बलात्‍कार किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की ने अपने ब्वायफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोप लगाते हुए दिल्ली के साकेत थाने में जीरो रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त लड़की साकेत में एक वकील के कार्यालय में काम करती है। मामले में लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड योगेश को आरोपी बनाया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मॉल में ही काम करता है, जबकि वारदात को मॉल के बेसमेंट में अंजाम दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहने वाली है, जबकि आरोपी ब्वॉयफ्रेंड योगेश जैतपुर का है।

पीडि़ता का कहना है कि वो योगेश नाम के लड़के के साथ लिव-इन में रहती थी। शनिवार को लड़की अपने व्वायफ्रेंड के साथ घुमने के लिए नोएडा आई थी। उसके बताया कि लड़का उसे नोएडा सेक्टर - 18 के एक मॉल के बेसमेंट में ले गया और उसका बलात्कार किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि ये पूरा मामला नोएडा के मॉल का है इसलिए लड़की के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पूर मामला दिल्ली पुलिस ने नोएडा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है और अब नोएडा पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन करेगी। लड़की ने जिस साथी पर रेप करने का आरोप लगाया था उस युवक को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर नोएडा पुलिस को सौंप दिया है।