Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

    By Sachin kEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jul 2015 12:49 AM (IST)

    लावड़ में बुधवार को छोटी बहन से साथ स्कूल जा रही नौवीं की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, मेरठ। लावड़ में बुधवार को छोटी बहन से साथ स्कूल जा रही नौवीं की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

    आरोपी नदीम ने स्कूल तक छोड़ने का बहाना करके दोनों बहनों को अपनी कार में बैठा लिया, लेकिन रास्ते में छोटी बहन को उतारने के बाद तीन और साथियों के साथ छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद आरोपी लहूलुहान अवस्था में उसे फेंककर फरार हो गए।

    पुलिस ने छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित छात्रा खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जबकि आरोपी नदीम खरदौनी गांव का है।

    लिफ्ट देने के बहाने युवती से कार में गैंगरेप

    मध्य प्रदेश के रीवा में मारुति वैन सवार चार युवकों ने एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर कार में ही उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना का पता लोगों को तब चला, जब कार एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुठुलिया के पास पेड़ से जा टकराई। इसी दौरान युवती ने मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने चार में से दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो युवक फरार हो गए।