विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल पर विजय गोयल और किरण बेदी ने साधा निशाना

By Edited By:
Updated: Sat, 11 Jan 2014 06:45 PM (IST)

जनता दरबार में अफरा-तफरी और हंगामे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और समाजसेवी अन्ना हजारे की अहम सहयोग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जनता दरबार में अफरा-तफरी और हंगामे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और समाजसेवी अन्ना हजारे की अहम सहयोगी किरण बेदी ने निशाना साधा है।

भाजपा नेता विजय गोयल ने शनिवार को कहा कि

मुख्यमंत्री लोगों को दरबार के नाम पर बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह काम करने से ज्यादा ध्यान प्रचार पाने की कोशिश में लगा रहे हैं। जनता को इनकी असलियत का जल्द पता चल जाएगा।

उधर, अन्ना की सहयोगी व पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत से सचिवालय का काम नहीं होता है। वह जनता की समस्या ध्यान से सुनकर सही फैसले लें।

गौरतलब है कि जनता दरबार में भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण अफरा-तफरी के बदा केजरीवाल को 15 मिनट बाद ही दरबार छोड़कर जाना पड़ा। तब उन्होंने सचिवालय के छत पर जाकर लोगों को संबोधित किया और उनकी समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर