विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिट्स के छात्र को गूगल का 1.40 करोड़ का पैकेज

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 09:58 PM (IST)

बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस [बिट्स] पिलानी से कैंपस प्लेसमेंट के दौरान एक छात्र को गूगल ने 1.40 करोड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस [बिट्स] पिलानी से कैंपस प्लेसमेंट के दौरान एक छात्र को गूगल ने 1.40 करोड़ का सालाना पैकेज ऑफर किया है। 2014 के लिए बिट्स का प्लेसमेंट सत्र गूगल के साथ शुरू हुआ, जिसका पहला राउंड [लिखित परीक्षा]18 अगस्त को पिलानी कैंपस में हुआ। कंपनी की एचआर टीम सितंबर के पहले हफ्ते में भारत आएगी।

इस साल बिट्स के 2,300 छात्र कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के योग्य हैं। दो दिन में 53 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। इनमें सबसे ज्यादा घरेलू पैकेज 23.5 लाख रुपये का है। माइक्रोसॉफ्ट व कुछ अन्य कंपनियों ने भी छात्र चुन लिए हैं। इन्होंने 70 लाख रुपये से ज्यादा का पैकेज ऑफर किया है। पिछले साल तक फेसबुक लगातार तीन साल बिट्स के प्लेसमेंट सत्र में आती रही है। 2013 में 1.44 करोड़ रुपये सालाना सैलरी पैकेज देकर फेसबुक ने नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इस साल वह बिट्स में कैंपस के लिए नहीं आई।

पढ़ें: आइआइटी खड़गपुर ने प्लेसमेंट में बनाया रिकॉर्ड

पढ़ें: आइआइटी खड़गपुर ने प्लेसमेंट में बनाया रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।