विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांव तक नए नोट सुनिश्चित करने में जुटी सरकार और भाजपा

By Manish NegiEdited By:
Updated: Mon, 21 Nov 2016 10:20 PM (IST)

वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ दूसरे संबंधित मंत्रियों और आर्थिक मामलों के सचिव के साथ बैठक कर पूरी समीक्षा की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जागरण ब्यूरो)। नोटबंदी के खिलाफ गर्म राजनीतिक माहौल के बीच सरकार और सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने जनता तक स्पष्ट संदेश देने के लिए कमर कस ली है। सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ दूसरे संबंधित मंत्रियों और आर्थिक मामलों के सचिव के साथ बैठक कर पूरी समीक्षा की। यह तय किया है कि राज्यों से आ रही रिपोर्ट के आधार पर लगातार जरूरी उपाय किए जाएं।

सोमवार की दोपहर संसद स्थित वित्त मंत्री के कार्यालय में लगभग एक घंटे की समीक्षा बैठक हुई। इसमें केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल व केंद्रीय सचिव शक्तिकांत दास भी शामिल थे। किसी ने कुछ भी कहने से साफ मना किया लेकिन माना जा रहा है कि नोटबंदी की ही समीक्षा हुई। यह राय बनी कि ऐसे वक्त में अफवाहों का बाजार गर्म होता है लिहाजा सरकार और पार्टी मिलकर पूरी सतर्कता से काम करे। लोगों को पक्की जानकारी पहुंचाई जाए और इस बीच गांव में नए नोट की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

नोटबंदी के बाद होम लोन समेत कई कर्जों की दरें होंगी कम!