विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मराठवाड़ा में सूखे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के इंतजामों को पूरी तरह नकारा

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Mon, 21 Mar 2016 04:13 PM (IST)

महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस मामले में सरकार के इंतजामों को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि सरकार इन इलाकों में पानी पहुंचाने के काम में पूरी तरह नाकाम रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई. महाराष्ट्र के लातूर में पानी की कमी के कारण सेक्शन 144 लागू की गई है। यहां पानी को लेकर दंगा भड़कने का डर है। लातूर उन जिलों में शामिल है, जहां सूखे का असर सबसे ज्यादा है। जिला कलेक्टर पांडुरंग पोल ने 6 इलाकों में धारा 144 लगा दी है। इसके साथ ही इन इलाकों में 20 वाटर टैंकर फिलिंग सेंटर की पहचान की गई है जहां हिंसा भड़क सकती है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस मामले में सरकार के इंतजामों को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि सरकार इन इलाकों में पानी पहुंचाने के काम में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा के कई इलाकों खासकर लातूर, ओसमानाबाद और बीड़ में हालत बहुत खराब हैं।

पढ़ें- पानी को लेकर लातूर में धारा 144, प्रशासन सतर्क