विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्रियों का समूह आज करेगा सहारनपुर दंगे की जांच

By Edited By:
Updated: Sun, 03 Aug 2014 10:12 AM (IST)

सहारनपुर हिंसा की जांच के लिए गठित मंत्रियों का समूह आज जांच शुरू कर रहा है। जांच दल हिंसा‌र्ग्रस्त इलाके का मौका मुआयना करने के साथ ही सभी पक्षों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। सहारनपुर हिंसा की जांच के लिए गठित मंत्रियों का समूह आज जांच शुरू कर रहा है। जांच दल हिंसा‌र्ग्रस्त इलाके का मौका मुआयना करने के साथ ही सभी पक्षों से बातचीत करेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर के दंगों की वजह जानने, अधिकारियों की लापरवाही और मुख्य उपद्रवियों की पहचान करने के लिए वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में जांच समिति गठित की है।

जांच समिति में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविन्द सिंह गोप, प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकांत ओझा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आशू मलिक और मुरादाबाद के सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी को शामिल किया गया है। मंत्रियों का समूह दोपहर बाद सहारनपुर पहुंचकर दंगों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगा और अपनी रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपेगा। मंत्री समूह सहारनपुर की वास्तविकता सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह को भी बताएंगे।

पढ़ें: भाजपाइयों ने राज्यपाल को सौंपी सहारनपुर दंगे की जांच रिपोर्ट

पढ़ें: दस लाख रुपये लेने के बाद भी पप्पू ने करा दिया सहारनपुर दंगा