विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोकेमोन गो: आहत हो रही हैं हिंदू भावनाएं, केंद्र व राज्‍य सरकार को नोटिस

By Monika minalEdited By:
Updated: Wed, 07 Sep 2016 02:03 PM (IST)

मोबाइल गेम 'पोकेमोन गो' संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्‍य सरकार को नोटिस जारी किया है जिसके अनुसार इससे हिंदू भावनाएं आहत हो रही हैं।

News Article Hero Image

अहमदाबाद (एएनआई)। मोबाइल गेम 'पोकेमोन गो' को लेकर जनहित याचिका पर गुजरात हाई कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार व अमेरिका की कंपनी निनांटिक इंक जिसने यह गेम डेवलप किया है, को नोटिस जारी किया है। इस याचिका के अनुसार मोबाइल गेम पोकेमोन गो से हिंदू भावनाएं आहत हो रही हैं।

बुधवार को मोबाइल गेम संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अमेरिकी कंपनी निनांटिक इंक को नोटिस जारी किया है। याचिका के अनुसार इस गेम में धार्मिक स्थलों पर अंडे दिखाए गए हैं जो कि भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। इसके अलावा याचिका में गेम पर रोक लगाने की मांग की गई है।

जान पर भारी पड़ रहा पोकेमॉन गो खेल, जानने को क्लिक करें

पोकेमॉन गो इस जिमनास्ट को महंगा पड़ा , बिल देखकर उड़े होश