विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 सालों के बाद फिर आतंकी हमले से दहला पंजाब

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 27 Jul 2015 09:35 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 11:11 AM (IST)

पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर से मुंबई पर हुए आतंकी हमले की याद ताजा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर से मुंबई पर हुए आतंकी हमले की याद ताजा कर दी है। यह हमला कुछ ऐसी ही तर्ज पर हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के बाद यह राज्य में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उनकी हत्या अगस्त 1995 को आत्मघाती हमलावर द्वारा की गई

थी। जानकारी के मुताबिक आतंकी सेना की वर्दी में थे और पहले उन्होंने बस पर हमला किया फिर वह गोलियां दागते हुए एक थाने में घुस गए।

जानकारी के मुताबिक थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक आतंकियों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। इस घटना को पंजाब में आतंकवाद के फिर से सिर उठाने की घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है। भारत में हाल में हुए कुछ बड़े आतंकवादी हमले का घटनाक्रम पर एक नजर:-

महाराष्ट्र

मुंबई, जुलाई 2006 : मुंबई की ट्रेनों में सात बम विस्फोटों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत और 700 अन्य घायल।

मुंबई, 26 नवम्बर 2008 : भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकवादियों ने घुसकर तीन दिनों तक दहशत फैलाई. पांचसितारा होटलों और रेल्वे स्टेशन पर हुए बम धमाकों में 166 लोग मारे गए। भारत के ब्लैक कैट कमांडो की कार्रवाई में पाकिस्तानी नागरिक आमिर अजमल कसाब को छोड़ कर सारे आतंकवादी मारे गए। जिसे बाद में फांसी दी गई।

मालेगाँव, सितंबर 2006 : मालेगाँव के एक मस्जिद में दोहरे बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत और सौ लोग घायल।

12 मार्च 1993 - मुंबई बम धमाके में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

25 अगस्त 2003 - झवेरी बाजार और गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास कारों में रखे दो बमों के फटने से 50 लोग मारे गए।

11 जुलाई 2006 - ट्रेनों में सात शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में 209 की मौत हुई

असम

असम, 30 अक्टूबर 2008 : असम में 18 आतंकवादी हमलों में कम से कम 77 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इंफाल

इंफाल, 21 अक्टूबर 2008 : मणिपुर पुलिस कमांडो परिसर के नजदीक शक्तिशाली विस्फोट में 17 लोग मारे गए।

नई दिल्ली

नई दिल्ली, 13 सितंबर 2008 : शहर के विभिन्न हिस्सों में छह बम विस्फोटों में 26 लोगों की मौत।

नई दिल्ली, अक्टूबर 2005 : दीवाली से एक दिन पहले नई दिल्ली के व्यस्त बाजारों में तीन बम विस्फोटों में 62 लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल।

13 दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमला। इसमें 9 पुलिसकर्मी और संसद कर्मचारी मारे गए| मुठभेड़ में सभी पांच आतंकवादी भी सुरक्षा बलों के हाथों मारा गए।

गुजरात

अहमदाबाद, 26 जुलाई 2008 : दो घंटे से कम समय के भीतर 20 बम विस्फोटों में 57 लोगों की मौत।

राजस्थान

जयपुर, 13 मई 2008 : सिलसिलेवार बम विस्फोट में 68 लोगों की मौत।

हैदराबाद

हैदराबाद, अगस्त 2007 : हैदराबाद में आतंकवादी हमले में 30 की मौत, 60 घायल।

उत्तर प्रदेश

वाराणसी, मार्च 2006 : वाराणसी के एक मंदिर और रेलवे स्टेशन पर दोहरे बम विस्फोट में 20 लोगों की मौत।

कनिष्क विमान हादसा

पंजाब के आतंकी गुट ने 23 जून 1985 को कनाडा से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के बोइंग 747-237B कनिष्क विमान को 31,000 फीट की ऊंचाई पर उस वक्त बम से उड़ा दिया गया था जब यह अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था। कनाडा के इतिहास में यह सबसे बड़ी सामूहिक हत्या वाला दिन था। इस हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा ने ली थी। इस विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए, जिनमें 280 कनाडा और 22 भारत के नागरिक थे।

पढ़ें : गुरदासपुर में आतंकी हमला, एनसीजी और सेना ने संभाला मोर्चा

गुरदासपुर में आतंकी हमले की देखें तस्वीरें (1)

गुरदासपुर में आतंकी हमले की देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।