विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश से हैक किया गया था राहुल और कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट

By Sachin BajpaiEdited By:
Updated: Wed, 07 Dec 2016 10:26 PM (IST)

रात सवा नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक एवं 1 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे इन देशों से संचालित किया गया था। ट्विटर इंडिया के इस जवाब के बाद दिल्ली पुलिस इन देशों को पत्र लिखकर उक्त ट्विटर हैंडलर के संबंध में जानकारी मांगेगी।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी का ट्विटर अकाउंट व ईमेल सर्वर हैक होने के संबंध में ट्विटर इंडिया ने दिल्ली पुलिस को जानकारी उपलब्ध करा दी है। दोनों ट्विटर अकाउंट और ईमेल सर्वर स्वीडन, रोमानिया, अमेरिका, कनाडा और थाइलैंड से संचालित किए जा रहे थे। इन्हें 30 नवंबर को रात सवा नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक एवं 1 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे इन देशों से संचालित किया गया था। ट्विटर इंडिया के इस जवाब के बाद दिल्ली पुलिस इन देशों को पत्र लिखकर उक्त ट्विटर हैंडलर के संबंध में जानकारी मांगेगी।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि 30 नवंबर को हैकरों ने राहुल का ट्विटर अकाउंट हैक कर नोटबंदी पर उनके रुख के चलते अपशब्द लिखे थे। इसके बाद 1 दिसंबर को हैकरों ने कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट व ईमेल सर्वर हैक कर लिया था। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दी थी।