विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू ही हैं जैन, सिख व बौद्ध : संघ

By Edited By:
Published: Sat, 02 Aug 2014 05:49 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 07:37 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि जैन, सिख और बौद्ध धर्म के लोग हिंदू ही हैं। ये अल्पसंख्यक नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भोपाल, नई दुनिया ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि जैन, सिख और बौद्ध धर्म के लोग हिंदू ही हैं। ये अल्पसंख्यक नहीं हैं। शुक्रवार को अखिल भारतीय चिंतन बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ जैन, सिख और बौद्ध को अल्पसंख्यक बताना साजिश है। संघ इन्हें हिंदुओं से अलग नहीं मानता।

भागवत ने हिंदू राष्ट्रवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत में राष्ट्र की अवधारणा हमारी सांस्कृतिक पहचान से ही बनी है वह लोगों को जोड़ती है। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों से लेकर आतंकवाद और मंदिर मुद्दे पर जोशीले अंदाज में बात रखी।

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता बनाने के साथ कश्मीर में धारा 370 का खात्मा करने का भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में वादा किया गया है। हमें भरोसा है कि पार्टी वादों को पूरा करेगी। अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वालों को चुनौती देते हुए वह बोले कि हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा न ले। संघ के दिग्गज पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश में विकास की अवधारणा हिंदू-मुस्लिमों में समान रूप से रही है।

पढ़ें: भोपाल में संघ की बैठक में धारा-370 व मंदिर मुद्दे पर होगी चर्चा

पढ़ें: मोहन भागवत व संत गुरिंदर के बीच गुप्त वार्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।