विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवंगत पत्रकार जे.डे के नाम से जाना जाएगा मुंबई का यह चौराहा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2016 04:20 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 04:34 PM (IST)

पवई स्थित हीरानंदानी गार्डन के एक चौराहे का नाम अब दिवंगत पत्रकार जेडे के नाम पर रखा जाएगा। जेडे दैनिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (राज्य ब्यूरो)। पवई स्थित हीरानंदानी गार्डेन्स का एक चौराहा अब दिवंगत पत्रकार ज्योतिर्मय डे (जे.डे) के नाम से जाना जाएगा। आगामी बुधवार को इस चौराहे पर ‘जे.डे चौक’ के नामपट का अनावरण मुंबई की महापौर स्नेहल आंबेकर के हाथों होगा। दैनिक जागरण समूह के अंग्रेजी अखबार मिड डे के इन्वेस्टिगेशन्स एडीटर जे.डे की 11 जून, 2011 को इसी चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उनकी पहली बरसी के अवसर पर 2012 में मुंबई प्रेसक्लब ने महानगरपालिका से इस चौराहे का नाम जे.डे के नाम पर रखने की मांग की थी। हीरानंदानी समूह के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी द्वारा भी प्रेसक्लब की इस मांग का समर्थन किया गया था। प्रेसक्लब की मांग पर स्थानीय नगरसेवक चंदन शर्मा ने मुंबई महानगरपालिका में यह प्रस्ताव रखा। जिसका मनपा की तत्कालीन वर्क्स कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पारकर ने यह कहते हुए समर्थन किया था कि उक्त चौराहे का नामकरण जे.डे के नाम पर किया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी । तत्कालीन महापौर सुनील प्रभु ने इस मांग का समर्थन करते हुए चौराहे के नामकरण को मंजूरी प्रदान की थी। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार जे.डे की हत्या तब विदेश में रह रहे माफिया सरगना छोटा राजन के इशारे पर कुछ भाड़े के हत्यारों द्वारा की गई थी।

रियल लाइफ में बने टार्जन, बच्चे को बचाने के लिए जंगल में बिता दिए 41 वर्ष

प्रेसक्लब के चेयरमैन गुरबीर सिंह के अनुसार आगामी 13 जुलाई को सुबह 11.30 बजे हीरानंदानी पवई में डी मार्ट एवं क्रिसिल हाउस के सामने स्थित इस चौराहे पर लग रहे ‘जे.डे चौक’ के नामपट का अनावरण महापौर स्नेहल आंबेकर के हाथों होगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान एवं स्थानीय नगरसेवक चंदन शर्मा के साथ कई वरिष्ठ पत्रकार भी मौजद होंगे। चौक पर नामपट के अनावरण के तुरंत बाद निकट ही स्थित होटल ‘मेलुहा – द फर्न’ में देश भर में पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर एक संक्षिप्त चर्चा का भी आयोजन किया गया है। बता दें कि प्रेसक्लब द्वारा इसी वर्ष से ‘रेड इंक वीर पत्रकार पुरस्कार’ की भी शुरुआत की गई है। इस वर्ष यह यह सम्मान प्रेसक्लब द्वारा आयोजित ‘रेड इंक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह’ में उत्तरप्रदेश के दिवंगत पत्रकार जगेंद्र सिंह को प्रदान किया गया। जिन्हें पिछले वर्ष उत्तरप्रदेश के एक दबंग मंत्री के इशारे पर जलाकर मार दिया गया था।

जे.डे की हत्या के बाद उनके हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का काम भी मुंबई प्रेसक्लब द्वारा ही किया गया था। गुरबीर सिंह बताते हैं कि प्रेसक्लब द्वारा चलाए गए ‘जस्टिस फॉर जे.डे अभियान’ के तहत ही जे.डे हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। हाल ही में माफिया सरगना छोटा राजन की गिरफ्तारी एवं उसे भारत लाए जाने के बाद उस पर चल रहे सभी आपराधिक मामलों सहित जे.डे हत्याकांड का मामला भी सीबीआई को सौंपा जा चुका है।

ढ़ाका हमले के बाद पहली बार सामने आया जाकिर, व्हाट्सअप पर दी सफाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।