विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पासवान ने बताया, क्यों बढ़ रही है महंगाई

By Edited By:
Updated: Tue, 01 Jul 2014 01:53 PM (IST)

केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि मौसम विभाग द्वारा कम बारिश होने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद देश में खाद्यान्न ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि मौसम विभाग द्वारा कम बारिश होने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद देश में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं होगी। आलू और प्याज के जो दाम बढ़ रहे हैं वे जमाखोरी की वजह से बढ़ रहे हैं। मीडिया में दिखाई जा रही खबरों की वजह से बढ़ रहे हैं। कारोबारी जमाखोरी कर रहे हैं। महंगाई को कम करने की कोशिश जारी है।

उधर, सोमवार को सिवनी [मप्र] में आयोजित खाद्य सुरक्षा पर्व को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के पास इतना गेहूं और चावल का भण्डार है कि एक साल तक लोगों को खाद्यान्न मुहैया कराया जा सकता है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए देश तैयार है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) द्वारा महंगाई के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) वाली सरकार की आलोचना करने के लिए संप्रग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केंद्र में अभी-अभी सत्ता संभाली है और मुश्किल से 35 दिन हुए हैं। हम व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में लगे हैं, जन्म भर का बोझ एक ही दिन साफ नहीं होता है।

पढ़ें: चीनी की तेजी के लिए सट्टेबाजी जिम्मेदार