विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है : राजनाथ सिंह

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 10:42 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jul 2016 05:25 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में आंतरिक सुरक्षा और कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि विदेश में होने के बावजूद पीएम मोदी लगातार मेरे संपर्क में थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में आंतरिक सुरक्षा और कश्मीर के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि मैं कश्मीरियों की देशभक्ति पर कोई संदेह नहीं करता।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने आरोप लगाया कि कश्मीर जल रहा था और प्रधानमंत्री मोदी विदेश में थे। मैं बताना चाहूंगा कि विदेश में होने के बावजूद वह लगातार मेरे संपर्क में थे। पीएम मोदी कश्मीर के हालात पर चिंतित थे और लगातार अपने सुझाव भी दे रहे थे। विदेश से वापस आते ही पीएम ने पहली मीटिंग कश्मीर मुद्दे पर की।

पढ़ेंः लोकसभा में दलित मुद्दे पर चर्चा के दौरान झपकी लेते कैमरे में कैद हुए राहुल

विविधता में एकता भारत की खासियत

उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत की खासियत है और हम इसे बनाए रखेंगे। कश्मीर भारत का मुकुट है। मैं मानता हूं कि इसे हमारे पड़ोसी देश की नजर लग गई है। कश्मीर में अगर आतंकवाद है तो पाकिस्तान की वजह से है। जो पाकिस्तान मजहब के नाम पर हमसे अलग हुआ था, अब हमें ही अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान को भारत के मुसलमानों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

लोकसभा में गूंजी अटल बिहारी वाजपेयी की कविता

राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ' चिंगारी का खेल बुरा होता है, औरों के घर आग लगाने का सपना अपने ही घर में खड़ा होता है' सुनाकर कश्मीर मुद्दे पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि में कश्मीर में शहीद होने वाले हर जवान की मौत का गहरा अफसोस है। कुछ लोग हमारे जवानों की मौत पर जश्न मनाते हैं, इसे हैवानियत की मानसिकता नहीं तो फिर क्या कहा जाए?

पढ़ेंः दलित मुद्दाः संसद में बहस चाहती है बसपा अौर टीएमसी, राहुल अाज जाएंगे गुजरात

सबको मिलकर कोशिश करनी होगी

कश्मीर के हालात सरकार अकेले नहीं सुधार सकती। सबको मिलकर कोशिश करनी होगी। सभी सरकारों ने कश्मीर की हालत सुधारने की कोशिश की, इसमें कोई शक नहीं है। पाकिस्तान चाहता है कि घुसपैठ में बढ़ोत्तरी हो लेकिन मुझे गर्व है कि हमारे जवानों ने लगातार उनकी कोशिश को नाकाम किया है।

बुरहान वानी मुजाहिदीन का कमांडर था

इसमें कोई शक नहीं कि बुरहान वानी कुख्यात आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था। बुरहान वानी के खिलाफ हत्या, मारपीट और सुरक्षाबलों से हथियार छीनने के मामलों में कम से कम 15 केस दर्ज थे। बुरहान वानी टेक सैवी युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए आतंकवाद की ओर आकर्षित करता था। हमारी सेना को खूफिया जानकारी मिली थी जिसके मुताबिक हमने ऑपरेशन किया और बुरहान वानी का मार गिराया। बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में लोग सड़कों पर उतर आए, पत्थर फेंकने लगे।

पहली बार नहीं हुअा पेलेट गन का इस्तेमाल

कश्मीर में पेलेट गन के इस्तेमाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भीड़ को रोकने के लिए पहले नॉन-लेथल वीपन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि पहली बार भीड़ को रोकने के लिए पेलेट गन का प्रयोग किया था। 2010 में भी प्रयोग किया गया था। हमारा मानना है कि जहां तक हो सके उसमें टियर गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जाए।

हम एक एक्सपर्ट कमेटी बनाएंगे जो 2 माह के अंदर पेलेट गन का ऑल्टरनेटिव सुझाएगी। कश्मीर में हमारे सुरक्षाबल भी शहीद हुए हैं, घायल हुए हैं। इसके बावजूद हमने जितना हो सका, धैर्य रखा। हम इस आशंका से इनकार नहीं कर सकते कि हमारे जवानों से कोई गलती नहीं हुई होगी । राजनाथ सिंह ने कश्मीर घाटी में मारे गए नागरिकों और पेलेट गन से घायल हुए नागरिकों की भी चर्चा की।

मैं खुद कश्मीर जाउंगाः राजनाथ

कश्मीर में संसदीय टीम भेजने के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद महबूबा मुफ्ता खुद दिल्ली आएंगी। मैं खुद भी कश्मीर जाकर कश्मीर के लोगों से बातचीत करना चाहता हूं । कर्फ्यू के दौरान सरकार की ओर से जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है, कर्फ्यू में भी ढील दी जा रही है। कश्मीर में हिंसक हालात को देखते हुए इंटरनेट पर कुछ रोक लगाई गई थी, जोकि अब पूरी तरह से हटा ली गई है। कश्मीर में सरकार की ओर से मीडिया पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई थी।

जम्मू-कश्मीर में सर्वदलीय बैठक

उधर जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी में कानून-व्यवस्था के हालात पर चर्चा कर रही है।एक सर्वदलीय बैठक में पीडीपी, भाजपा, नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, माकपा, भाकपा, नेशनल पैंथर्स पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी तथा अन्य दल के लोग उपस्थित हैं। बैठक में घाटी के मौजूदा हालात तथा शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल करने पर चर्चा हो रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस बैठक का बहिष्कार करने का एलान किया है।

पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया बहिष्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।