यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुलंदशहर में ऑनर किलिंग, पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव
बुलंदशहर में शनिवार तड़के एक पेड़ पर युवक व युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनकी शिनाख्त प्रेमी युगल के रूप में हुई है। पहले तो मामला आत्महत्या का मा ...और पढ़ें

लखनऊ। बुलंदशहर में शनिवार तड़के एक पेड़ पर युवक व युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनकी शिनाख्त प्रेमी युगल के रूप में हुई है। पहले तो मामला आत्महत्या का माना जा रहा था बाद में युवक के परिवारवालों ने हत्या की बाद कुबूल की। हत्या के आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।
बुलंदशहर के सलीमपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव के जंगल में आज पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके मिले हैं। पेड़ पर शव मिलने की खबर मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया। प्रेमी युगल काफी दिन से परिवारवालों से अपने विवाह करने की जिद कर रहे था। माना जा रहा है कि विवाह की मांग पूरी न होने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने जब दोनों के परिवारवालों से पूछताछ की तो लड़के के परिवारवालों ने हत्या की बात कुबूल कर ली। युवक के पिता गांव के प्रतिष्ठित अवंतिका देवी मंदिर के पुजारी है जबकि युवती तलाकशुदा थी।
बुलंदशहर के डीएम भी मौके पर पहुंचे हैं जबकि शिकारपुर थाना के पुलिसकर्मी दोनों परिवार के लोगों से पूछताछ में लगे हैं।

