Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभर में इन नारों के साथ लोगों ने जश्न मनाया

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2016 12:11 PM (IST)

    आधिकारिक तौर पर ऐसा पहली बार हुआ कि भारतीय सेना पाक अधिकृत कश्मीर में घुसी और आंतकियों के मंसूबों को ढेर किया हो। इस तरह की कार्रवाई के बाद जश्न तो बन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय सेना के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा हलकों में भी जश्न का माहौल है। पहली बार देश की सेना ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर इस तरह की कार्रवाई की है। जिसके बाद से देश जश्न मनाने में डूबा हुआ है। देशवासियों ने दूध मांगोंगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे के नारे लगाकर जश्न मनाया।

    कुछ तस्वीरों में देखते हैं किस तरह देश में मनाया गया जश्न।

    पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद वाराणसी में इस तरह मनाया गया जश्न।

    जैसे ही ये खबर फैली तो छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वहां के जवानों ने डांस करके और गीत गाकर जश्न मनाया।

    बहुत दिनों बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया भारत ने तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सड़कों पर जुलूस निकाल कर मनाया जश्न।

    ये नजारा मुंबई का है जहां पर दिवाली से पहले ही पटाखे फोड़ने का इंतजाम कर लिया गया।

    आपको बता दें भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में जाकर आधी रात को हमला किया और लगभग चार से पांच घंटे तक ऑपरेशन चलाया गया। इस हमले में भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों के सात ठिकानों को तबाह कर दिया और 40 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

    पढ़ें- भारत का बदलाः करगिल वार में शहीद हुए सौरभ कालिया के पिता ने ये कहा

    पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाक ने JK के अखनूर में फिर तोड़ा सीजफायर