विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित वेमुला मामले में डॉक्टर ने स्मृति ईरानी के दावों को झुठलाया

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2016 09:14 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2016 08:57 AM (IST)

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के प्रकरण में ड्यूटी डॉक्टर ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के दावों को झूठलाया है।

News Article Hero Image

हैदराबाद। हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के प्रकरण में ड्यूटी डॉक्टर ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के दावों को झूठलाया है। ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि रोहित के पास किसी डॉक्टर को यह देखने देने के लिए नहीं जाने दिया गया कि वह जिंदा है या नहीं और न ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

लेकिन आत्महत्या वाले दिन 17 जनवरी को यूनिवर्सिटी के रूप में तैनात ड्यूटी डॉक्टर एम. राजश्री ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने रोहित का परीक्षण कर उसे मृत घोषित किया था। डॉ. राजश्री ने बताया कि रोहित एक खाट पर पड़ा था। उनके मुताबिक उन्हें शाम 7:30 बजे सूचना मिली थी कि एक छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की है। वह हॉस्टल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची थी।

उल्लेखनीय है कि ईरानी ने बुधवार को लोकसभा में कहा था- "किसी ने भी डॉक्टर को उसके पास नहीं जाने दिया। पुलिस की रिपोर्ट है कि किसी ने भी उस बच्चे को जिंदा करने की कोशिश नहीं की, उसे डॉक्टर के पास भी नहीं ले जाया गया। लेकिन उसके शव का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया, उसे छुपाया गया। पुलिस को भी अगली सुबह 6.30 बजे तक नहीं जाने दिया गया। यह बात मैं नहीं, बल्कि तेलंगाना पुलिस कह रही है।"

पढ़ेंः बिहार के सांसद दंपती पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कहा- हंसिए मत ...बहन जी! जानिए...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।