विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुद करता हूं घर की सफाई : आमिर खान

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Thu, 02 Oct 2014 10:25 PM (IST)

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता आमिर खान भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का प्रण लेते हुए देशवासियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। वह पदयात्रा में भी शामिल हुए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता आमिर खान भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का प्रण लेते हुए देशवासियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। वह पदयात्रा में भी शामिल हुए।

बाद में पत्रकारों से वार्ता में अभिनेता ने कहा कि वह खुद अपने घर की सफाई करते हैं। पिछले हफ्ते ही झाड़ू लगाया था। यदि स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने का कोई प्रस्ताव उनके पास आता है तो वह इसे जरूर स्वीकार करेंगे और दिल से जिम्मेदारी निभाएंगे। स्वच्छ भारत का आह्वान स्वागत योग्य है। वह इसमें कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। सभी देशवासियों को 2019 में गांधी जी की 150वीं जयंती तक संपूर्ण स्वच्छ भारत का सपना साकार करने के लिए काम करना चाहिए।

पढ़ें : स्वच्छ भारत अभियान : मोदी ने लगाई झाड़ू, पढि़ए पूरा शपथ पत्र

पढ़ें : पीएम आवास के करीब केजरी ने की सफाई