विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया चाहें तो मुझसे भाषण लिखवा लें

By Edited By:
Published: Sat, 06 Oct 2012 01:26 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2012 10:53 PM (IST)

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, सोनिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद [जागरण संवाददाता]। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, सोनिया का गुजरात ज्ञान अधूरा है,जो उनके भाषण से झलकता है। सोनिया चाहें तो वह उनको भाषण तैयार करने में मदद को तैयार हैं।

नरेंद्र मोदी ने विवेकानंद यात्रा के क्रम में शनिवार को कच्छ में सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाने में माहिर है। गत आठ साल में कांग्रेस ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेसी नेताओं के लिखे भाषण पढ़कर सोनिया गुजरात को बदनाम कर रही है। राज्य में सबसे अधिक विकास हुआ है फिर भी झूठा प्रचार किया जा रहा है। मोदी ने आगे कहा, गत चुनाव में सोनिया छोटा उदयपुर गई, वहा कांग्रेस हार गई अब पार्टी ने राजकोट में सोनिया कि सभा कराई है, यहां भी कांग्रेस हारेगी। कांग्रेस के चुनावी नारे पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी गुजरात में कितनी भी दिशा बदले उसकी दशा बदलने वाली नहीं है।

इलाज नहीं विदेश यात्रा का दें हिसाब

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोनिया के इलाज खर्च पर दी गई सफाई पर मोदी ने कहा है कि उन्होंने सोनिया के इलाज का नहीं विदेश यात्रा का हिसाब मांगा था। पीएमओ ने शुक्रवार को कहा था कि सोनिया का इलाज सरकारी खर्च पर नहीं हुआ। उनकी एक विदेश यात्रा पर भी 3 लाख खर्च हुआ था जिसका खर्च सरकार ने नहीं उठाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।