विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली में हार के बाद किरण बेदी ने बयां किया अपना दर्द

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Wed, 11 Feb 2015 09:32 AM (IST)

दिल्ली चुनाव में भाजपा का कमल मुरझा गया और केजरीवाल की झाड़ू ने सबको साफ कर दिया। वहीं भाजपा की मास्टर स्ट्रोक किरण बेदी भाजपा की पारंपरिक सीट भी नहीं बचा पाईं। किरण बेदी ने भाजपा की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने पर अपना दर्द बयां किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में मंगलवार का दिन सबसे अहम रहा और दिल्ली की जनता का फैसला सामने आया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का कमल मुरझा गया और केजरीवाल की झाड़ू ने सबको साफ कर दिया। वहीं भाजपा की मास्टर स्ट्रोक किरण बेदी भाजपा की पारंपरिक सीट भी नहीं बचा पाईं। आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

किरण बेदी ने भाजपा की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए खेद व्यक्त किया है। उदय पार्क स्थित अपने घर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस हार की पूरी जिम्मेदारी मैं लेती हूं। मैं नरेंद्र मोदी जी से माफी मांगती हूं। जो विश्वास उन्होंने मुझ पर जताया था उस पर मैं खरी नहीं उतर सकी। हार को लेकर भाजपा को आत्ममंथन करने की जरूरत है। पुलिस अधिकारी के रूप में अपने करियर में कभी मैंने ऐसी परिस्थिति का सामना नहीं किया।

पढ़ें - दिल्ली चुनाव में सट्टेबाजों के करोड़ों रुपये डूबे

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को सलाह दी कि अब धरने के बजाय काम करना चाहिए। बेदी ने कहा कि कृष्णा नगर में इतनी गंदगी है कि वहां सफाई करने में महीनों लगेंगे। उल्लेखनीय है कि कृष्णा नगर भाजपा का गढ़ माना जाता था। मोदी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे, इसलिए वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। मैं अरविंद को मुबारकबाद देती हूं। दिल्ली का विकास अब उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अरविंद ने जो वादे किए हैं अब उनको पूरा करें।

पढ़ें - इन दिग्गजों के बल पर 'आप' ने जीती दिल्ली की जंग

आप की आंधी में दिग्गजों का हुआ ये हाल, देखें तस्वीरें