Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओवैसी ने कहा, गर्दन पर छूरी रख दो तब भी नहीं बोलूंगा भारत माता की जय

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2016 08:32 PM (IST)

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने लातूर में आज एक विवादास्पद बयान देकर नया बवाल खड़ा कर दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने लातूर में आज एक विवादास्पद बयान देकर नया बवाल खड़ा कर दिया। ओवैसी ने उदगीर तहसील में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वो कभी भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनकी गर्दन पर छूरी रखकर भी भारत माता की जय बुलवाएगा तो भी वो भारत माता की जय नहीं बोलेंगे।

    पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा कि भागवत कहते हैं कि नई पीढ़ी को भारत माता की जय बोलना सीखाना होगा। ओवैसी ने भरे मंच से मोहन भागवत को चुनौती देते हुए कहा कि मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा आप क्या कर लेंगे भागवत साहब?

    पढ़ें- हिंदू धर्म विरोधी नारा लगाने में ओवैसी की पार्टी का मेरठ नगर अध्यक्ष गिरफ्तार

    ओवैसी ने कहा कि संविधान में कहां लिखा है कि सभी को भारत माता की जय बोलना पड़ेगा?

    दरअसल 3 मार्च को भागवत ने जेएनयू कांड को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अब समय आ गया है कि हमें नई पीढ़ी को भारत माता की जय-जयकार लगाना सिखाना पड़ेगा। ओवैसी ने ये भी कहा कि वो इशरत जहां और उसके परिवार को अपना सहयोग देना जारी रखेंगे।

    ओवैसी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना ने कहा कि अगर ओवैसी भारत माता की जय नहीं बोल सकते तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

    शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने कहा कि ओवैसी भारत में रहने के लायक नहीं हैं क्योंकि वो उस देश का सम्मान करना नहीं जानते जिसने उन्हें इतना कुछ दिया। शिवसेना ने कहा कि ओवैसी को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

    खबरें और भी

    एआईएमआईएम ने भी शिवसेना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवसेना कौन होती है उनके नेता को पाकिस्तान जाने के लिए कहने वाली? एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि वो भारत के निवासी हैं और कोई भी उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।