विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अन्‍ना की नसीहत, जन लोकपाल आंदोलन को न भूलें केजरीवाल

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 10 Feb 2015 06:54 PM (IST)

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जन लोकपाल आंदोलन के अपने चेले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधान सभा चुनावों में शानदार जीत से खुश हैं। उनका कहना था, 'नरेंद्र मोदी ने इतनी बड़ी-बड़ी जनसभाएं कीं, इसके बावजूद अरविंद चुनकर आया। यह मोदी की हार है।

News Article Hero Image

रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जन लोकपाल आंदोलन के अपने चेले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधान सभा चुनावों में शानदार जीत से खुश हैं। उनका कहना था, 'नरेंद्र मोदी ने इतनी बड़ी-बड़ी जनसभाएं कीं, इसके बावजूद अरविंद चुनकर आया। यह मोदी की हार है।

अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, इसके लिए मैं उन्हें शुभकामना देता हूं।' लेकिन साथ ही अन्ना ने आप संयोजक को चेताया, 'उम्मीद है अरविंद पिछली गलतियां नहीं दोहराएंगे।' साथ ही जन लोकपाल आंदोलन के लिए खुद के संघर्षो को न भूलने और उसे आगे बढ़ाने की नसीहत भी केजरीवाल को दी।आप की जीत पर अन्ना ने अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में उपरोक्त टिप्पणी की।

बकौल गांधीवादी नेता, 'ये चुनाव परिणाम इसलिए आए हैं, क्योंकि आठ महीने पहले केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद अच्छे दिन केवल उद्योपतियों के लिए आए हैं। जनता ने पहले सोचा था कि अच्छे दिन आने वाले हैं, लेकिन अच्छे दिन केवल उद्योगपतियों के लिए आए हैं। इसीलिए आप की स्वीकार्यता जनता के बीच बढ़ती गई। अन्ना के अनुसार बीजेपी को इतना अपयश क्यों मिला? यह सोचने वाली बात है। जो आश्वासन बीजेपी ने दिए, उनका पालन नहीं किया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई के दावे झूठे निकले। लोकपाल कानून का पालन नहीं हो रहा। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने हमारे आंदोलन से ही लोगों का विश्वास जीतना शुरू किया था।' अन्ना हजारे के मुताबिक, 'यह बात अरविंद जानते हैं कि आंदोलन ही इस समाज को बदल सकता है।'

अरविंद के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के सवाल पर उनका कहना था, 'मैं शपथ समारोह में दिल्ली जाकर क्या करूंगा? मैं राजनीति से दूर रहना चाहता हूं।'टीम अन्ना की अन्य सदस्य रहीं और बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं बेदी से भी कहना चाहूंगा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। देश और समाज के लिए वह जो भी अच्छे काम कर रही हैं, उन्हें जारी रखना चाहिए।'

जानें दिल्ली की मतगणना का हाल

आप ने दिल्ली में रोका मोदी का विजय रथ

दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद लगे प्रियंका लाओ, देश बचाओ के नारे