विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तूफान से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Fri, 20 May 2016 05:53 PM (IST)

गृह मंत्रालय में शुक्रवार को श्रीलंका में चक्रवाती तूफान की चपेट में आए लोगों की जरूरतों के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक हुई..

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत ने चक्रवाती तूफान रोआनू से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। राहत सामग्री के साथ नौसेना के दो पोत और एक सी-17 मालवाहक विमान को भेजने का फैसला लिया गया है। विशेषज्ञों का एक दल भी भेजा जाएगा। श्रीलंका में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

गृह मंत्रालय में शुक्रवार को श्रीलंका में चक्रवाती तूफान की चपेट में आए लोगों की जरूरतों के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक हुई। बाद में अधिकारियों ने बताया कि दवा, टेंट, खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी सामग्री भेजी जाएगी। विदेश विभाग प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि कोच्चि से आइएनएस सुनन्या और आइएनएस सतलज को रवाना किया जाएगा।

गोताखोरों की एक टीम भी जाएगी। उन्होंने कहा, 'सी-17 के साथ आपदा प्रबंधन के अधिकारी श्रीलंका जाएंगे। अतिरिक्त राहत सामग्री लेने के लिए विमान को चेन्नई में उतारा जाएगा। यह शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंच जाएगा।' श्रीलंका में तूफान के चलते तीन लाख से भी ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। अब तक 354 घरों के पूरी तरह तबाह होने की खबर है।

मिलिए भाजपा के नए 'पीके' से जिन्होंने असम जीत में निभाई यह भूमिका

श्रीनगर में फिर लहराया गया लश्कर अौर पाक के झंडा