Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत ने राजनाथ के भाषण का प्रसारण ना किए जाने की खबरों को खारिज किया

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2016 07:10 PM (IST)

    ‘यह सार्क की मानक नीति है कि मेजबान देश का सत्रोद्घाटन भाषण प्रसारित करने की अनुमति मीडिया को है और वह सार्वजनिक होता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली । भारत ने सार्क की मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण का ‘प्रसारण ना’ किए जाने की खबरों को आज ‘‘गुमराह करने वाला’’ बताया। सूत्रों के मुताबिक ‘‘इस्लामाबाद में आज दिन में हुई गृह मंत्रियों की बैठक के संदर्भ में मीडिया की खबरें जिनमें कहा गया कि हमारे गृह मंत्री का भाषण ‘प्रसारित नहीं किया गया’, गुमराह करने वाला है।’’

    राजनाथ के दौरे के खिलाफ पाक में भूख हड़ताल पर बैठी इस अलगाववादी की पत्नी

    ‘‘यह सार्क की मानक नीति है कि मेजबान देश का सत्रोद्घाटन भाषण प्रसारित करने की अनुमति मीडिया को है और वह सार्वजनिक होता है। जबकि बाकी कार्यवाही बंद कमरे में होती है ताकि मुद्दों पर स्पष्ट एवं विस्तृत चर्चा की जा सके।’’ इससे पहले ऐसी खबरें आयी थीं कि राजनाथ सिंह का भाषण प्रसारित नहीं किया गया क्योंकि मीडिया संगठनों को सातवें दक्षेस गृह मंत्री सम्मेलन को कवर करने की मंजूरी नहीं थी।

    खबरों में कहा गया कि आयोजन स्थल पर केवल एक ही प्रसारक पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन चैनल पाकिस्तान टेलीविजन को अंदर जाने की मंजूरी थी।

    सार्क गृहमंत्रियों के साथ राजनाथ ने की नवाज शरीफ से मुलाकात