विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूएन के पत्र में हाफिज सईद को लिखा गया 'साहिब'

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 22 Dec 2014 05:33 AM (IST)

मुंबई हमले के मास्‍टर माइंड हाफिज सईद को संयुक्‍त राष्‍ट्र के पत्र में साहिब लिखे जाने के बाद सियासी पारा उफान पर है। कांग्रेस ने इसको बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। दरअसल 17 दिसंबर 2014 को लिखे इस पत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की चरमपंथी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र के पत्र में साहिब लिखे जाने के बाद सियासी पारा उफान पर है। कांग्रेस ने इसको बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। दरअसल 17 दिसंबर 2014 को लिखे इस पत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की चरमपंथी संगठनों के मामलों से जुड़ी समिति के प्रमुख गैरी क्विलान के हस्ताक्षर हैं। इसमें उन्होंने आतंकी हाफिज सईद को संबोधन में साहिब शब्द का प्रयोग किया है।

उनके इस पत्र कांग्रेस गुस्साई हुई है। कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित आंतकवादी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं द्वारा इस तरह सम्मान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत हाफिज सईद को मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड मानता है और पाकिस्तान से सईद को सौंपने की बराबर मांग करता रहा है। ऐसे आतंकी को साहिब कहना किसी सूरत से भी ठीक नहीं है।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से लिखे गए इस पत्र में जमात उद दावा के प्रमुख हाफ़िज़ सईद के नाम के साथ 'साहिब' शब्द का प्रयोग किया गया है। ये पत्र उन लोगों के बारे में जानकारी के संदर्भ में लिखा गया है जो चरमपंथी गतिविधियों से जुड़े हैं और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के दायरे में आते हैं। हालांकि इस बाबत अभी तक विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पढ़ें: पहले हाफिज सईद को काबू में करे पाकिस्तान, फिर आतंकवाद से लड़े