विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने रिहा किए 32 पाकिस्तानी मछुआरे

By Edited By:
Updated: Thu, 29 May 2014 03:25 AM (IST)

पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरों को छोड़ने के बाद भारत ने बुधवार को कच्छ जिले में बंद 32 पाकिस्तानी मछुआरे रिहा कर दिए। ये मछुआरे वतन वापसी के लिए वाघा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। पाकिस्तान द्वारा भारतीय मछुआरों को छोड़ने के बाद भारत ने बुधवार को कच्छ जिले में बंद 32 पाकिस्तानी मछुआरे रिहा कर दिए। ये मछुआरे वतन वापसी के लिए वाघा सीमा (पंजाब) की ओर रवाना हो चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक (कच्छ पश्चिम) विधि चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान के ये 32 मछुआरे करीब छह महीने से भुज स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र में थे। भारतीय जल सीमा में मछली पकड़ते वक्त उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। मछुआरों के साथ हमारा दल भी वाघा सीमा की ओर गया है। वाघा सीमा पर इन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा जाएगा।'

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आने से पहले 151 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद पाकिस्तानी मछुआरों को छोड़ा गया है।

पढ़े: सत्ता मिली तो मछुआरों की समस्याएं निपटाएंगे मोदी

श्रीलंका ने रिहा किए 98 भारतीय मछुआरे