विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानवीय आधार पर इतालवी मरीन की स्वदेश वापसी का नहीं करेंगे विरोध

By Edited By:
Updated: Tue, 09 Sep 2014 12:40 PM (IST)

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट इतालवी मरीन को इटली जाने की इजाजत देता है, तो मानवाधिकार को देखते हुए सरकार इसका विर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट इतालवी मरीन को इटली जाने की इजाजत देता है, तो मानवीय आधार पर सरकार इसका विरोध नहीं करेगी। उन्होंने यह बयान एक सवाल के जवाब में दिया था।

दरअसल भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीन में से एक एम लतोरे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर ब्रेन स्ट्रॉक के इलाज के लिए इटली वापस जाने की इजाजत मांगी है। उसने इसके लिए दो माह का समय मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस मामले में 12 सितंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इस दलील पर उसको चाणक्यपुरी थाने में सप्ताह में एक बार होने वाली पेशी से छूट दे दी है।

पढ़ें: इटली नौसैनिक की याचिका पर कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाब

अदालत से ही तय होगा इतालवी नौसैनिकों का मामला