विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत : सिंघल

By Edited By:
Updated: Tue, 19 Aug 2014 01:44 AM (IST)

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल ने कहा है कि पाकिस्तान के सीज फायर के उल्लंघन को लेकर मोदी सरकार गंभीर है। इसका उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मीरजापुर [जागरण संवाददाता]। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल ने कहा है कि पाकिस्तान के सीज फायर के उल्लंघन को लेकर मोदी सरकार गंभीर है। इसका उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वह सोमवार को विंध्याचल के महुआरी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में थे।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की आलोचना की। कहा कि बंगलूरू ब्लास्ट का मुख्य आरोपी नारसी मदनी गंभीर बीमार बताकर जेल से बाहर है, जबकि इसी आरोप में जेल में बंद प्रज्ञा ठाकुर को कैंसर की बीमारी के बाद भी रिहा नहीं किया गया। यह सब कांग्रेस की देन है।

केरल के एक स्कूल में वंदेमारतम का विरोध किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस देश में एक कानून होना चाहिए। किसी को यदि देश में रहना है तो उसे वंदेमातरम का गीत गाना होगा।

पढ़े : हिन्दू भावनाओं का सम्मान करें मुसलमान: अशोक सिंघल