विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्‍ट्राइक पर भारतीय उच्‍चायुक्‍त ने भी पाक को दिया करारा जवाब

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2016 10:05 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 01:03 PM (IST)

भारतीय उच्‍चायुक्‍त गौतम बंबावले ने पाकिस्‍तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि भारत ने सर्जिकल स्‍ट्राइक के तहत आतं‍कवादियों के खिलाफ जवाब कार्रवाई की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त ने सर्जिकल स्ट्राइक पर पाक को करारा जवाब दिया है। वहां मौजूद भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले ने पाक को दिए अपने जवाब में साफ कर दिया है कि भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की हैै। उन्होंने यह जवाब पाकिस्तान के विदेश सचिव को दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि भारत ने एक सीमा में रहकर यह काम किया है और यह उनका हक भी है। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय उच्चायुक्त से इस बाबत जवाब तलब किया गया था, जिसके जवाब में बंबावले ने उन्हें करारा जवाब दे ड़ाला।

वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर आज सेना एक बयान जारी कर इस ऑपरेशन की की पूरी जानकारी दे सकती है। इसके तहत इस मिशन को अंजाम देने से लेकर पूरी कार्रवाई का ब्योरा सेना की तरफ से पेश किया जा सकता है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इस ऑपरेशन को डोगरा रेजिमेंट की कमांडो टीम 'घातक' ने अंजाम दिया था। यह हाईली स्पेशलाइज ट्रेंड कमांडो की टुकड़ी है जो इस तरह के ऑपरेशन को करने में पूरी तरह से सक्षम है।

तस्वीरों द्वारा जानिए, दुनिया की प्रमुख सर्जिकल स्ट्राइक जिन्हें दिया गया अंजाम

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक इस ऑपरेशन में हार्इटेक वैपसं के साथ साथ हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल भी किया गया। हाईली ट्रेंड कमांडो की इस टीम को एक खास लोकेशन को ध्रुव हेलीकॉप्टर से उतारा गया था। इस पूरे ऑपरेशन में 38 आतंकी समेत दो पाक सैनिक मारे गए थे। इस ऑपरेशन को अंजाम देकर भारतीय कमांडो सुरक्षित अपने क्षेत्र में आ गए थे।

सर्जिकल स्ट्राइल पर भड़के इमरान, कहा- वो मोदी को बताएंगे जवाब कैसे देते हैं

PoK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बोला US, हर हालात पर है नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।