विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाक सीमा पर नहीं होगा सीजफायर का उल्लंघन, सैन्य अधिकारियों ने किया वादा

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 09:42 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 09:48 AM (IST)

(अशोक नीर), अटारी सीमा (अमृतसर)। भारत-पाक के सैन्य अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन को बंद करने पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

(अशोक नीर), अटारी सीमा (अमृतसर)। भारत-पाक के सैन्य अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन को बंद करने पर सहमति प्रकट की है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रयोग किए जाने वाले मैकनेज्मि पर भी चर्चा की। लगभग 14 वर्ष के बाद दोनों देशों के मिलिट्री आपरेशन के सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार को पाकिस्तान के वाघा स्थित पाकिस्तान रेंजर मुख्यालय में लगभग तीन घंटे बैठक की।

बैठक के बाद डायरेक्टर जनरल मिलिट्री आपरेशन (डीजीएमओ) विनोद भाटिया ने पत्रकारों को बताया कि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत अच्छे वातावरण में हुई। सीजफायर के उल्लंघन के मुद्दे पर दोनों देशों ने सकारात्मक बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि इस वर्ष जम्मू के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्या के मुद्दे पर भी चर्चा हुई तो लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया ने कहा, 'हां, इस मुद्दे पर भी दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने चर्चा की है।' मीटिंग के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन पर रोक लगेगी। इससे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल भाटिया उच्च स्तरीय छह सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ सुबह साढ़े 11 बजे अंतरराष्ट्रीय अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश हुए। पाक रेंजर अधिकारियों ने भाटिया को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। भाटिया दिल्ली से एक विशेष हेलीकाप्टर से इंटीग्रेटिड चेक पोस्ट में बने हेलीपेड पहुंचे। पांच मिनट तक अटारी सड़क सीमा स्थित सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय में बैठने के बाद वह पाकिस्तान रेंजर मुख्यालय गए। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने भारतीय शिष्टमंडल का स्वागत किया। बैठक के बाद भारतीय शिष्टमंडल लगभग तीन बजकर दस मिनट पर लौट आया। पाकिस्तान की तरफ से मेजर जनरल आमिर रियाज ने बैठक की अध्यक्षता की। इससे पहले दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बीच न्यूयार्क में हुई बातचीत के बाद सैन्य ऑपरेशन अधिकारियों के बीच बैठक का निर्णय किया गया था।

पढ़ें: सीमा तनाव घटाने को मिले भारत-पाक डीजीएमओ

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।